फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD's demonstration in the city, youth jammed in Khatauli

शहर में रालोद का प्रदर्शन, खतौली में युवाओं ने लगाया जाम

Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
RLD's demonstration in the city, youth jammed in Khatauli
सरकुलर रोड से होते हुए कलक्ट्रेट जाते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
विज्ञापन

खतौली में दिल्ली, हरिद्वार, बुढ़ाना, खतौली की ओर जाने वाले वाहनों को रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को रालोद ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। रालोद छात्र सभा ने जमकर नारेबाजी की। उधर, खतौली में युवाओं ने सठेडी गंगनहर पुल पर जाम लगा दिया। दिल्ली, हरिद्वार, बुढ़ाना, खतौली की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। युवाओं का भाकियू कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। युवा सड़क पर धरना देकर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के आह्वान पर शनिवार को रालोद छात्रसभा तथा अन्य नेता सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। रालोद छात्र सभा के सैकड़ों सदस्यों ने अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी की। दोपहर बारह बजे सभी रालोद कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। रालोद से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार देश के युवा वर्ग के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि सरकारी नौकरियों को खत्म किया जा रहा है। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण युवाओं के सामने कॅरिअर एवं रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। इस दौरान धर्मवीर बालियान, विनीत मलिक, अंकित सहरावत, विकुल राठी, जवाहर सिंह, शक्ति मलिक, संदीप मलिक, रमा नागर, सार्थक लाटियान, श्रीराम तोमर, अजीत राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। रालोद के प्रदर्शन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

खतौली में युवाओं ने अग्नि पथ योजना के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। हरिद्वार में हुई भाकियू की तीन दिवसीय पंचायत से लौट रहे युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, प्रवेंद्र ढाका, सतेंद्र चौहान, संदीप सोम, खड़क सिंह आदि नेे युवाआें का समर्थन किया। सूचना पर इंस्पेक्टर रतनपुरी विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। युवाओं का कहना था कि सरकार स्थाई नौकरी नहीं दे रही है। युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाना चाहती है। चार साल की नौकरी के बाद युवा बेराजगार हो जाएगा। इंस्पेक्टर के समझाने पर युवाओं ने करीब 15 मिनट बाद जाम खोल दिया। धरना देने वालों में श्याम सोम, मोनू सोम, पीयूष, कलवा, सन्नी आदि युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed