फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD reviewed the election, resolved to remove the flaws

रालोद ने की चुनाव की समीक्षा, खामियों को दूर करने का संकल्प

Thu, 14 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
RLD reviewed the election, resolved to remove the flaws
रालोद कार्यालय पर बैठक करते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद ने की चुनाव की समीक्षा, खामियों को दूर करने का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद ने विधानसभा चुनाव की समीक्षा शुरू कर दी है। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति ने स्थानीय नेताओं से संगठन और कार्यों के विषय में जाना। खामियों को दूर करने का संकल्प लिया गया।
रालोद के पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, अश्वनी तोमर और जैनेंद्र नरवार की समिति बुधवार को सरकुलर रोड स्थित जिला कार्यालय पर पहुंची। प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ता पहुंचे। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि चुनाव के बाद संगठन को और अधिक मजबूत किए जाने की जरूरत है। गांव और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मेहनत करें, एकजुटता प्रदर्शित करें।
विज्ञापन

पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ग के लोगों के पास जाकर खुद को मजबूत करने से ही संगठन मजबूत होगा। सबका भरोसा जीतकर राजनीति में भविष्य के रास्ते बनाने होंगे। मीरापुर से विधायक चंदन चौहान ने कहा कि हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने से मजबूती मिलेगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव ब्रह्म सिंह बालियान और संचालन सत्यवीर वर्मा ने किया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, अजित राठी, गज्जू पठान, ऊधम सिंह, जगपाल सिंह, सुधीर भारतीय, सार्थक लाटियान, विकास कादियान, रामकुमार शर्मा, पंकज ठाकुर, कमल गौतम, राजू आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed