फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD MLA Rajpal Balyan surrendered, got bail

रालोद विधायक राजपाल बालियान ने किया कोर्ट में सरेंडर, जमानत मिली

Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
RLD MLA Rajpal Balyan surrendered, got bail
मुजफ्फरनगर : कोर्ट में पेशी पर पहुंचे रालोद विधायक राजपाल बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विधायक की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिससे स्वीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन

रालोद के बुढ़ाना विधायक पर 2012 और 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान बुढ़ाना और फुगाना में मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों प्रकरण में अदालत में हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए। शुक्रवार को रालोद विधायक ने सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल के समक्ष सरेंडर कर दिया गया। विधायक ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से वारंट रिकॉल कराए। इसके बाद दोनों मामलों में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किए गए। अदालत ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। आरोपों पर सुनवाई के लिए 11 अक्तूबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed