{"_id":"612931f48ebc3e6ed2137e3c","slug":"rld-chhatra-sabha-workers-protest-in-college-muzaffarnagar-news-mrt553649783","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का कॉलेज में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का कॉलेज में धरना
विज्ञापन
जसोई में धरना देते सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/तितावी। गांव जसोई स्थित इंटर कॉलेज के प्रबंध तंत्र पर जबरन फीस वसूूली के साथ ही छात्रों से बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाते हुए रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
गांव जसोई स्थित किसान इंटर कॉलेज में रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रबंध तंत्र विरोधी नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व रालोद छात्र सभा के पदाधिकारी काजी फैज दो छात्रों का फीस के संबंध में किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत पर प्रधानाचार्य से मिले थे। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने काजी फैज के साथ बदसलूकी की और दोनों छात्रों को छह महीने की एडवांस फीस जमा करने पर ही दाखिला लेने की बात कही। इसकी जानकारी मिलने पर रालोद छात्र सभा ने 27 अगस्त को कॉलेज में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।
आरोप है कि कॉलेज के छात्रों को धरना-प्रदर्शन में शामिल न होने के लिए कहते हुए उन्हें निष्कासित करने की चेतावनी दी गई। इससे गुस्साए छात्र सभा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह नारेबाजी करते हुए कॉलेज पहुंचे और प्रांगण में धरना देकर बैठ गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की कॉलेज प्रबंधकों से वार्ता कराई। इसमें छात्रों का एडमिशन लेने, फीस वसूली का दबाव न बनाने और व्यवहार सुधारने का आश्वासन मिलने पर धरना खत्म किया गया। इस दौरान वाजिद , समीर, अरशद, उत्तम लाटियान, अभिषेक, दीपक निर्वाल, सनी शर्मा, आर्य वंश शर्मा और मुकुल सैनी आदि मौजूद रहे।