फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Riya will medal Survival

रिया को जीवन रक्षा पदक मिलेगा

Fri, 29 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Riya will medal Survival
मुजफ्फरनगर। भौंराकलां क्षेत्र के गांव मुंडभर की रिया को मरणोपरांत जीवन रक्षा पदक के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की ओर से उनके परिजनों को यह अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने वर्ष 2015 के लिए देश भर के 50 लोगों को जीवन रक्षा पदक देने की मंजूरी दी है। नौ लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा। जिसमें मुंडभर की रिया का नाम भी शामिल है। इस पुरस्कार में पदक, प्रमाण पत्र और 40 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। रिया के पिता सुरेशपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली से आए फोन से उन्हें इस पदक को दिए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन कोई पत्र अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन


दिल्ली के समाचार पत्रों में भी इस पदक के बारे में प्रकाशित किया गया है, जिसमें रिया का नाम भी शामिल है। बताते चले कि रिया की बहादुरी के लिए मरणोपरांत गत वर्ष गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वीरता पदक दिया जाएगा। इस पदक को रिया की मां अनीता ने ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या था मामला ः भौंराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी किसान सुरेशपाल सिंह के यहां 10 मार्च 2014 को गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन हमला किया। हमलावरों ने सुरेशपाल को टॉरगेट बना कर गोली चलाई तो इसी दौरान हमलावरों के मंसूबों को भांप कर सुरेशपाल की बेटी रिया ने पिता के सामने आकर खुद के सीने पर गोली खाई और पिता को बचा लिया। गोली लगने से रिया की मौत हो गई थी। उसकी इस बहादुरी के लिए प्रधानमंत्री ने उसे मरणोपरांत वीरता पदक दिया।

हत्यारोपी पर एक लाख का इनाम
रिया हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपी रोहताश पर सीबीआई ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस संबंध में जांच अधिकारियों ने भौंराकलां थाने पर इनाम बढ़ाने की पत्रावली भी भेज दी है। रिया की हत्या में उसके पिता सुरेशपाल की ओर से प्रवीण उर्फ बिल्लू प्रधान, रोहताश, सुनील व ललित पुत्रगण रामस्वरुप को नामजद करया था। वारदात के बाद से ही रोहताश फरार चल रहा है, जिसे कोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित किया है।


जबकि बाकी तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला काफी चर्चित होने पर सरकार की इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने कुछ माह पहले बिल्लू प्रधान को क्लीन चिट दे दी थी। हालांकि बिल्लू अन्य हत्या के मामले में जेल में बंद है। सुनील और ललित तभी से जेल में हैै। रोहताश पर पहले 30 हजार का इनाम घोषित किया था। अब सीबीआई ने उसे बढ़ा कर 1 लाख रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed