फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rituals for consecration of gods and goddesses

देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rituals for consecration of gods and goddesses
चरथावल ठाकुरद्वारा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कराते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। पौराणिक ठाकुरद्वारा मंदिर प्रागंण में विभिन्न देवी देवताओं की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधि विधान से अनुष्ठान कराया गया। कमेटी ने आकर्षक मूर्तियों को मंगाकर लगाया गया।
विज्ञापन

कस्बे में मुगलकालीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम मोहित शर्मा द्वारा कराए जा रहे है। शुक्रवार को कार्यक्रम के प्रमुख यजमान विपुल त्यागी एवं डा. निशांत त्यागी सपत्नीक रहे। आयोजक रामनारायण त्यागी ने बताया मंदिर परिसर में विघ्न विनाशक श्रीगणेश, शिव परिवार, शिवलिंग, भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी आदि की मनमोहक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रहीे है। आठ दिवसीय अनुष्ठान पूरा होने पर पूरे कस्बे में परिक्रमा के बाद भव्य मूर्तियों प्रतिष्ठित की जाएगी। डिंपल त्यागी, सूरज, शशिकांत त्यागी, हरि प्रकाश त्यागी एवं सुनील त्यागी आदि मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन

दुर्गा सप्तमी को कालरात्रि की आराधना
चरथावल। नवरात्रों की सप्तमी में अधिकांश भक्तों ने मां कालरात्रि की उपासना की और उपवास रखा। प्राच्य देवी मंदिर में पंडित मुकेश शास्त्री ने पूजन अर्चना कराई। महिला श्रद्धालुओं ने मॉ दुर्गा के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर प्रांगण में महिला पुनीता गर्ग, किरण, रानी, मुनेश और पूनम आदि ने भजन-कीर्तन के आयोजन में माता रानी का गुणगान किया। दूधली दुर्गा मंदिर में आयोजित जागरण में पिलखनी के मशहूर गायक सुखवीर गोस्वामी की टीम ने द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। अध्यक्ष संजय राणा, अजित सिंह, सलाहकार उदय पुंडीर, कुलदीप सिंह, रामभूल सिंह, शिव कुमार, शक्ति, मोहित, विशाल, सुमित, सुशील, विजेंद्र, अजय आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed