फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rights of backwards in danger: Mohan Prajapati

पिछड़ों के अधिकार खतरे में है : मोहन प्रजापति

Mon, 06 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rights of backwards in danger: Mohan Prajapati
पुरकाजी में अति पिछड़ा मोर्चा के कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का ब्लॉक स्तरीय महासम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट भेंट कट स्वागत किया। मोहन प्रजापति ने कहा कि पिछड़ों के अधिकार खतरे में है और संविधान भी खतरे में नजर आ रहा है। जिसके कारण हमारा एकजुट और जागरूक ना होना है। आज सभी पार्टी हमें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। जो नेता सत्ता धारी पार्टियों में बैठे हैं। वह सरकार और सदन में समाज की बात नहीं उठा रहे हैं। सिर्फ पार्टियों की चापलूसी करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग विधायक और सांसद जिन लोगों को बनाते हैं, वही लोग हमारा शोषण करने का काम करते हैं। मोर्चा की पीड़ित महिलाओं के हित की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। उन्होंने समस्त अति पिछड़ा वर्ग से एकजुट होकर मोर्चे को मजबूत करने और शिक्षा में राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि देशपाल पंचाल, जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, राहुल कश्यप, कमल गौतम ने विचार रखे। अध्यक्षता राजवीर सिंह ने और संचालन सुमित प्रजापति ने किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
डॉ. राजवीर प्रजापति, प्रभात, यशवीर कश्यप, विनोद, संजय कुमार, अजय सैनी, सौरभ कश्यप, प्रदीप, संदीप बंजारा, महावीर, सुभाष प्रधान, मोदी लाल, राजवीर, कृष्ण पाल, विनेश, राममेहर पाल, विशंभर विश्कर्मा, पवन पांचाल, नितिन, आनंद, सुधीर सैनी, राकेश सैनी, मोहित पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed