फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reward with result, happiness doubled

परिणाम के साथ मिला ईनाम, दोगुनी हुई खुशी

Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Reward with result, happiness doubled
होली चाइल्ड स्कूल में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्वार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर संजीव शंकर, सचिन करानिया, पूर्व प्रमुख इद्रिश त्यागी, पूर्व सरपंच निमामुद्दीन त्यागी, कुशपुरी, अंकुर मुद्गल, युद्धवीर सिंह और गजेंद्र पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कक्षा नर्सरी में अनन्या चौधरी, एलकेजी में लविश कुमार, यूकेजी में आमना, कक्षा एक ए में अनंत, कक्षा एक बी में सदफ त्यागी, कक्षा दो अ में शिवांश, कक्षा दो बी में अदिति, कक्षा तीन में प्रियांशी, कक्षा चार में अनुश्री दहिया, कक्षा पांच में कनक चौधरी, कक्षा छह में आकाश, कक्षा सात में हर्षित, कक्षा आठ में वंशिका, कक्षा नौ में अनु सिंह, कक्षा नौ बी में विपुल, कक्षा 11 ए में लक्की और कक्षा 11 बी में आदेश प्रथम रहा। प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया एवं रीटा दहिया ने अतिथियों का आभार जताया। मौके पर यशपाल सिंह, जगदीश बालियान, अनूप सिंह, अनंग पाल राठी, शशिकांत मित्तल प्रेरक जैन डॉ. राजीव, प्रभात, कुंवर विजयराज सिंह, यशपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा पांच में जतिन और चार में मानसी प्रथम
मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय मुंडरभर नंबर एक का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा पांच में जतित और कक्षा चार में मानसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधान भूरा और शिक्षकों ने सम्मानित किया। स्कूल इंचार्ज अमरेश चौधरी ने बताया कि कक्षा पांच में अभिमन्यु द्वितीय, शिवा व अंतिम संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। कक्षा चार में लविश द्वितीय और लवि कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तीन में विनय प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और रुपाली तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा दो में वंश कुमार प्रथम, अनु द्वितीय और मनदीप तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा एक में तरुणा प्रथम, रचना द्वितीय और शिवांश तीसरे स्थान पर रहा। वार्षिक परीक्षाफल वितरण के दौरान अतिथियों ने बच्चों से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। सहायक अध्यापक नीलम तरार मौजूद रहीं। ब्यूरो

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
खतौली/चरथावल/भोपा। गोल्डन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी नंद किशोर, आशीष कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य प्रेमवती ने बताया कि कक्षा प्रथम में शिफा, द्वितीय में नाबिया, तृतीय में यश, चतुर्थ में शुभान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य कक्षाओं में भी निदा, नमरा, अलिशवा, सूरज ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उधर, चरथावल के नालंदा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनेश त्यागी, डायरेक्टर प्रवीण, पंकज त्यागी और प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटे। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ओमकार ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं के मेधावियों को पारितोषिक प्रदान किए गए। वहीं, रोनी हरजीपुर के ग्रीन फील्ड जूनियर हाईस्कूल में अमरीश ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। आर्यन और अमित दूसरे स्थान पर रहें। प्रधानाचार्य अमित राज पुंडीर ने परिणाम घोषित किया। उधर, भोपा के प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक, एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। संयोजक अजय जैन ने परीक्षाफल की घोषणा की। कार्यक्रम में अरविंद शर्मा, रजनीश, शैली, मीनू, उमा, भारत, मंजू, आत्माराम, नीलम, विनोद,सीमा,संगीता, विनय आदि मौजूद रहे। संवाद

होली चाइल्ड स्कूल में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्वार्थी।

होली चाइल्ड स्कूल में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्वार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी के गांव सेठपुरा में मदर लैंड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि

पुरकाजी के गांव सेठपुरा में मदर लैंड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते अतिथि- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा के बेलडा़ विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि।

भोपा के बेलडा़ विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

यूसुफपुर के हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।

यूसुफपुर के हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed