{"_id":"610c2e488ebc3ec30738c046","slug":"reward-of-15-thousand-caught-in-encounter-on-peenana-bypass-muzaffarnagar-news-mrt5506313148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीनना बाईपास पर मुठभेड़ में दबोचा 15 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीनना बाईपास पर मुठभेड़ में दबोचा 15 हजार का इनामी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीनना बाईपास पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश शाहरुख उर्फ नीला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 22 जुलाई को चोरी हुई बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश 29 मई को रोहाना में हुई मुठभेड़ में फरार हो गया था।
शहर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार सुबह पीनना बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार युवक वहां पहुंचा, जिसने रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसके पास से बाइक और तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। बरामद बाइक जांच में 22 जुलाई को शहर क्षेत्र से ही चोरी की गई मिली।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश गांव बहेड़ी निवासी शाहरुख उर्फ नीला है, जिस पर शहर कोतवाली से 15 हजार का इनाम घोषित है। मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गत 29 मई को रोहाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गांव किशनपुरा निवासी 25 हजार के इनामी गुलबहार को गिरफ्तार किया था। उस समय शाहरुख फरार हो गया था। शाहरुख के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, चोरी व वाहन चोरी समेत आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
डोडा व शराब के साथ युवक गिरफ्तार
तितावी। थाना पुलिस ने मुकंदपुर नहर पटरी मार्ग पर गस्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को पकड़ा। आरोपी गांव नंगला नूनाखेड़ा निवासी प्रशांत है, जिसके पास से दो किलो डोडा और एक पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद