{"_id":"632ca39aab93b965635e2617","slug":"revenue-team-removed-possession-from-assamese-lease-land-in-kenduki-village-devband-news-mrt6064285123","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने केंदुकी गांव में आसामी पट्टे की भूमि से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने केंदुकी गांव में आसामी पट्टे की भूमि से कब्जा हटवाया
केंदुकी गांव में आसामी पट्टे की भूमि को कब्जामुक्त कराती राजस्व टीम
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
देवबंद (सहारनपुर)। राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को केंदुकी गांव में ग्राम पंचायत द्वारा आवंटित आसामी पट्टे (जमीन) को कब्जामुक्त करा दिया। इस भूमि पर सब्जी की फसल बोई गई थी जिस पर ट्रेक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों की जमीनों पर अवैध हटवाने को शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम केंदुकी गांव पहुंची। जहां टीम ने ग्राम पंचायत द्वारा आवंटित किए गए आसामी पट्टा खसरा नंबर 1149/0.788 की पैमाइश कर उसे कब्जामुक्त करा दिया।
विज्ञापन
एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि पहले ग्राम पंचायतों की भूमि को प्रधान अधिकतम पांच साल के लिए खेती के लिए आसामी पट्टे के रूप में आवंटित कर देते थे, लेकिन उक्त भूमि पर खेती करने वाले किसान को भूमि का अधिकार नहीं मिलता था। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो जाती थी। शासन ने अब आसामी पट्टों को आवंटित करने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। जहां भी आसामी पट्टे आवंटित हैं उन्हें कब्जामुक्त कराया जा रहा है। केंदुकी गांव में जिस भूमि को कब्जामुक्त कराया गया उस पर एक व्यक्ति ने लंबे समय से खेती कर कब्जा कर रखा था। राजस्व टीम भेजकर उक्त जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।