फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Returned three lakh rupees from retired teacher's account

सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से उड़ाए तीन लाख रुपये लौटाए

Thu, 11 Mar 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Returned three lakh rupees from retired teacher's account
सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से उड़ाए तीन लाख रुपये लौटाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद साइबर सेल ने पिछले एक पखवाड़े में तीसरी बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से ऑनलाइन फ्रॉड कर उड़ाए गए तीन लाख रुपये झारखंड के बैंक से वापस करा दिए। वहीं, डेढ़ लाख रुपये पेटीएम में ट्रांसफर किए जाने के कारण नहीं मिल सके।

नई मंडी थाना क्षेत्र के एटूजेड कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक धनप्रकाश ने दो मार्च को तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर उसी दिन एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने उन्हें झांसे में लेकर उनसे ओटीपी नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 4.50 लाख रुपये ऑनलाइन उड़ा दिए गए। इनमें से तीन लाख रुपये झारखंड प्रांत के एक बैंक खाते में और डेढ़ लाख रुपये पेटीएम में ट्रांसफर कराए गए। एसएसपी अभिषेक यादव ने तत्काल मामले की जांच साइबर सेल को ट्रांसफर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर ने कार्रवाई करते हुए निजी बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय में वार्ता की। साइबर सेल ने मुंबई मुख्यालय से झारखंड स्थित बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए तीन लाख रुपये होल्ड करा दिए, जबकि पेटीएम में ट्रांसफर कराए गए डेढ़ लाख रुपये नहीं मिल सके। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बुधवार को झारखंड स्थित बैंक से तीन लाख रुपये वापस सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते में वापस करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed