{"_id":"4d37eb2db5b06c71eaba6f123c6fcbd4","slug":"retired-bank-manager-s-house-reconstructed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर बैंक प्रबंधक का घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर बैंक प्रबंधक का घर खंगाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली के लक्ष्मण विहार मोहल्ले में तीन दिन से बंद पड़े रिटायर बैंक प्रबंधक के मकान को रात के समय चोरों ने खंगाल लिया।
लक्ष्मण विहार निवासी राकेश मिश्रा पीएनबी से रिटायर बैंक प्रबंधक हैं। तीन दिन पूर्व वह पत्नी मंजू के साथ बेटी के पास मेरठ गए थे। मंगलवार सुबह किसी ने फोन पर सूचना दी कि मकान की खिड़की की रेलिंग टूटी पड़ी है। सूचना पर राकेश घर पहुंचे। चोरों ने पूरा मकान खंगाल रखा था।
सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस को सामने वाले मकान के सीसीटीवी कैमरे में सोमवार रात की चोरों की फुटेज मिली है। राकेश ने बताया चोर घर में रखी हजारों रुपये की नगदी ले गए हैं। बाकी सामान की जांच की जा रही है। बताया 2009 में भी विदेश जाने के दौरान घर में चोरी हुई थी। भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन कपिलदेव अग्रवाल ने पीड़ित के आवास पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।