फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Respect for mother language in schools on Hindi Diwas

हिंदी दिवस पर स्कूलों में मातृ भाषा का सम्मान

Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Respect for mother language in schools on Hindi Diwas
हिंदी दिवस: एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिंदी दिवस पर स्कूलों में मातृ भाषा का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंदी दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में कविता, निबंध, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुए। छात्र-छात्राओं को मातृभाषा के महत्व को समझाया गया।
एमजी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर निबंध, कविता, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोनिका गर्ग ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि एक भारतीय होने के नाते हमें हिंदी का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हिन्दी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ सचिन गोयल, एकता मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय आधुनिकता की पहचान अंग्रेजी या हिंदी रहा। प्रथम स्थान तान्या, द्वितीय स्थान साक्षी नामदेव, तृतीय स्थान पंखुरी गर्ग एवं सांत्वना पुरस्कार इशिका कौशिक व रितिक को मिला।
विज्ञापन

पुरबालियान स्थित वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर हुई कविता, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
माउंट लिट्रा जी स्कूल में कविता वाचन, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्देशिका चारू भारद्वाज ने बताया किया कि हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध तथा महान भाषा होने के साथ-साथ हमारी राजभाषा भी है। एसडी पब्लिक सीनियर विंग में राष्ट्रभाषा, मातृभाषा के सम्मान में हिंदी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं की कविता गायन, कथा वाचन, सुलेख लेखन आदि कराई जा रही हैं। डायरेक्टर चंचल सक्सेना एवं प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने को हिंदी दिवस के बारे में बताया। उपप्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा, मिडिल विंग इंचार्ज गीता मित्तल, एक्टिविटी इंचार्ज नूपुर गुप्ता, ऋतु सैनी, यामिनी साराभाई, दीपिका शर्मा तथा हिंदी अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदेन स्कूल में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने नारा लेखन, कविता लेखन, निबंध और कहानी लेखन में भाग लिया। चौधरी छोटू राम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा ने हिंदी दिवस पर गोष्ठी कराई। प्रीति, नेहा, अंजलि, शालू, प्रतिभा, आशीष, शिवम, तनु, अंकित, फारीक ने विचार रखे। एमजी वर्ल्ड विजन विद्यालय में हिंदी दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। कॉलेज के शिक्षकों ने हिंदी को लेकर छात्रों के सामने विचार रखे। जीडी गोयनका में हिंदी दिवस पर कविता, नृत्य, भाषण, दोहे छात्रों ने प्रस्तुत किए। रामप्यारी बेगराज इंटर कॉलेज गांधीनगर में सभी बच्चों को हनुमान चालीसा का पाठ लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को रोटरी क्लब समर्पण के अध्यक्ष नियम शर्मा और सचिव अमित तायल ने पुरस्कृत किया।

महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना ने संयुक्त रूप से बीएसएम डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस का आयोजन किया। जो हिंदी लिखना नहीं जानते उन्हें सिखाई भी गई। अधिवक्ता अमर कांत गुप्ता, कमल गोयल, ठाकुर दिवाकर सिंह, कल्पना चौहान, अतुल गर्ग, अजय गर्ग, पंडित कृष्णा नंद, सुनील शर्मा, अशोक कंसल, देवेंद्र शर्मा, संजय अरोरा, शोभित गुप्ता, अनुज शर्मा, अमित गर्ग, शैलेंद्र किंगर आदि मौजूद रहे। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों को हिंदी के प्रति जागरूक किया गया। स्टेपिंग स्टोंस और जीसी पब्लिक स्कूल में भी हिंदी दिवस पर कविता, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed