{"_id":"65f0c45273b901dba507794a","slug":"resolve-to-stay-healthy-will-help-you-get-rid-of-smoking-addiction-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-118566-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - स्वस्थ रहने के संकल्प से छूट जाएगी धूम्रपान की लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - स्वस्थ रहने के संकल्प से छूट जाएगी धूम्रपान की लत
Wed, 13 Mar 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
- जिला चिकित्सालय में हर महीने आते हैं फेफड़ों की बीमारी वाले मरीज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। इससे धीरे-धीरे फेफड़े खराब हो जाते हैं और कई गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं। धूम्रपान लोगों की सेहत खराब कर रहा है। हर महीने करीब 200 नए मरीज जिला चिकित्सालय पहुंच रहे हैं।
कम उम्र के युवाओं में भी धूम्रपान की लत देखने को मिल रही है। युवा सड़कों पर धूम्रपान करते हुए दिखाई देते हैं। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में ही हर महीने धूम्रपान के कारण फेफड़े खराब होने वाले मरीजों को भर्ती करना पड़ता है। जिला चिकित्सालय में फेफड़े खराब होने के अधिक मामले सामने आते हैं। इनमें से कुछ की मौत भी हो जाती है।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि हर महीने करीब 200 मरीज ऐसे आते हैं, जिनके फेफड़े खराब होते हैं। इसका कारण लंबे समय से धूम्रपान करना है। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं करीब 100 मरीजों को भर्ती भी करना पड़ता है। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रही है। उन्होंने कहा कि धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने से कई खतरनाक बीमारियां शरीर में पैर पसार लेती हैं।
विज्ञापन
शारीरिक गतिविधियों से छूट सकती है लत
धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए चिकित्सक सलाह देते हैं कि अगर वह शारीरिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं तो उनकी धूम्रपान की लत छूट सकती है। उनका कहना है कि धूम्रपान करने वाले लोग अपने ध्यान को दूसरी चीजों पर लगाएं। दिनचर्या को निर्धारित करते हुए उसी के अनुसार कार्य करें। इनमें चाहे तो टहलना, दौड़ना या फिर कोई अन्य व्यायाम को भी शामिल कर सकते हैं। शारीरिक गतिविधियां स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद रहेंगी ही, बल्कि ध्यान भटकाने में भी मदद करेगी।