फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resolve to follow the ideals of great men

स्कूलों में बापू और शास्त्री को किया गया याद

Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of great men
शारदेन स्कूल में गांधी जयंती पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई। नाटिका मंचन के माध्यम से गांधी के चरित्र को प्रस्तुत किया गया। गीत और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्रों से अपील की गई कि गांधीजी के त्याग और संयम से जुड़े जीवन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान कर सकते हैं।
एमजी पब्लिक स्कूल में वर्चुअल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। माउंट लिट्रा जी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गांधीजी के जीवन पर आधारित लघु नाटिका ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय में गूंज साप्ताहिक दान उत्सव का भी प्रारंभ किया गया। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि प्रबंध समिति सदस्य ज्ञानचंद संगल ने ध्वजारोहण किया। शिक्षिका नेहा शर्मा ने गीत सुनाया। द दून वैली पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। ब्रांच हेड जसवीर कौर ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन

शारदेन स्कूल में गांधी जयंती समारोह हुआ। प्रबंधक विश्व रतन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, द एसडी पब्लिक स्कूल, जीसी पब्लिक स्कूल, एसडी ग्लोबल स्कूल, एमजी वर्ल्ड विजन, द्रोण पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी, महेश ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में भी जयंती पर आयोजन हुए।

मुजफ्फनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शस्त्री की  जंयती मनाते शिक्षक।

मुजफ्फनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शस्त्री की जंयती मनाते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फनगर के होली एंजिल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।

मुजफ्फनगर के होली एंजिल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed