फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resolve disputes through Panchayats: Tikait

विवादों का पंचायरतों के माध्यम से करें समाधान : टिकैत

Tue, 07 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Resolve disputes through Panchayats: Tikait
सिसौली किसान भवन में चौधरी ​महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उप​स्थित लोगों को संबो​धित करते भाकि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिसौली। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा को अपनाने से ही किसान का कल्याण संभव है। किसानों को आपसी विवादों में नहीं उलझना चाहिए, बल्कि छोटे-मोटे झगड़ों का समाधान पंचायतों के माध्यम से करना चाहिए। किसानों की समस्याओं को लेकर 17 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का एलान किया गया। एसएसपी कार्यालय पर आठ अक्तूबर का धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई गई। किसान भवन में यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञ में किसानों ने आहुति दी और उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 17 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी और भुगतान मुख्य समस्या है स्मार्ट मीटर बीमारी है। इसके साथ मिलों का समय से संचालन प्रमुख मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से गन्ने के दाम नहीं बढ़ा रही, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और खेती पर ध्यान केंद्रित करने की अपील करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को जागरूक होकर प्राकृतिक खेती, फसल चक्र की ओर बढ़ना चाहिए।
उन्होंने रासायनिक दवाओं के अधिक प्रयोग पर चिंता जताई। पंजाब में आई बाढ़ के बाद भारतीय किसान यूनियन की ओर से लगातार राहत कार्य जारी है। संगठन किसानों के साथ हर मोर्चे पर खड़ा हैं।
राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर ने कहा कि सोरम की सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत ऐतिहासिक होगी। सभी लोगों को भागीदारी करनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नवीन राठी, गौरव टिकैत, सतेंद्र पुंडीर, सतेंद्र प्रधान, कपिल खाटियान, मनीष प्रधान मौजूद रहे। संचालन विकास शर्मा ने किया।

किसान भवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर सिंह ने की। योगेश शर्मा, वीरेंद्र लाटियान,ओमपाल सिंह , शांता प्रधान, रालोद के प्रदेश महासचिव पंडित उमादत शर्मा शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, राजन जावला मौजूद रहे।

सिसौली किसान भवन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाकि

सिसौली किसान भवन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाकि

सिसौली किसान भवन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाकि

सिसौली किसान भवन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाकि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed