{"_id":"6037e7878ebc3e1cbb4218f6","slug":"resolution-passed-in-meeting-of-mansoorpur-sugarcane-committee-khatauli-news-mrt527198878","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
मंसूरपुर। गन्ना समिति कार्यालय में समिति संचालकों की बैठक में समिति का नया भवन बनवाने सहित कई प्रस्ताव किए गए।
समिति कार्यालय में हुई बैठक में समिति का नया भवन बनाने, परिसर में मिट्टी का भराव कराने, खाद गोदामों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा क्षेत्र की 11 शिक्षण संस्थाएं, जो गन्ना आयुक्त की अनुमति के बगैर सदस्य बनी हुई थी। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उनकी सदस्यता खारिज कर दी गई। समिति के आगामी बजट 2021-22 पर चर्चा की गई। समिति के विगत 10 माह के खर्च पारित किए गए। बैठक में पहुंचे शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने बताया कि शुगर मिल द्वारा 22 जनवरी तक का भुगतान कर दिया गया है। बैठक में भूपेंद्र डायरेक्टर, शिवदत्त, रूपेंद्र डायरेक्टर, सुनीता, रविंद्र डायरेक्टर, प्रहलाद डायरेक्टर, यशपाल खजांची, वेदपाल सिंह मलिक आदि मौजूद रहे। समिति के चेयरमैन अरुण बालियान के अस्वस्थ होने के कारण अध्यक्षता डायरेक्टर राजेश्वर आर्य ने की। संचालन सचिव विश्वामित्र पाठक ने की।