फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Requesting police officers to file a report in the case of assault

मारपीट के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप

Wed, 22 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Requesting police officers to file a report in the case of assault
मारपीट के मामले में पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार
विज्ञापन

देवबंद। करीब दो सप्ताह पूर्व घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में फतेहपुर गांव निवासी ब्रह्मवती ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। महिला ने उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।

मंगलवार को ब्रह्मवती ने बताया कि 9 जनवरी को उनकी बेटा मनीष गांव के बाहर पतंग उड़ा रहा था। तभी गांव के युवक ने उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। ब्रह्मवती को जब पता चला तो वह आरोपी युवक से पूछताछ की तो इससे नाराज युवक पिता और परिजन महिलाओं के साथ घर में घुस आया और गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आई उनकी बेटी किरण और मनीषा के साथ भी मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गईं। पुलिस ने उनका मेडिकल तो कराया लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहंी की है। ब्रह्मवती ने उच्चाधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed