फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Request to recover missing husband

पीड़िता पहुंची डीएम और एसएसपी दफ्तर

Thu, 07 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Request to recover missing husband
लापता पति को बरामद कराने की गुहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने लापता पति को बरामद कराने के लिए डीएम और एसएसपी से गुहार लगाई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी सविता पत्नी प्रवीण कुमार बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ पहले एसएसपी दफ्तर और बाद में डीएम दफ्तर पर पहुंची। डीएम के नाम प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति प्रवीण कुमार यहां राजकीय इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे घर से अपनी स्कूटी से बाहर जाने के लिए कहकर गए थे, जो आज तक लौट कर नहीं आए। तलाशने पर भी उनका सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में 17 दिसंबर को नई मंडी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना नई मंडी पुलिस ने मोबाइल फोन से लोकेशन निकलवाई तो मुस्तफाबाद पचैंडा मिली, लेकिन उनको कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़िता ने बताया कि दो जनवरी को यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। इसके बाद भी प्रवीण कुमार का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़िता ने डीएम से उसके पति को तलाशने के लिए उच्च स्तरीय टीम लगवाने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed