फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reported on viral audio on social media

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Reported on viral audio on social media
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूर्व विधायक के बेटे ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने अब मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी पूर्व विधायक शगुनचंद मजदूर के बेटे रंकजय मजदूर ने तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर एक महिला व युवक की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उक्त ऑडियो में मोहल्ला खालापार निवासी मंशाद नामक युवक ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए समाज में विद्वेष भावना फैलाने का काम किया है। आरोपी ने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, बाबा भीमराव आंबेडकर, आरएसएस पर भी आपत्तिजनक शब्द कहे। इसके अलावा आरोपी द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी पर भी तंज कसे गए हैं। पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल के खिलाफ तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालीगलौज तक की गई है। वहीं, ऑडियो में जाट, ब्राह्मण व ठाकुरों के प्रति भी जमकर जहर उगला गया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि रंकजय मजदूर की तहरीर पर मंशाद नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed