फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reported against 8 more stones in the fight, 50 in firing

मारपीट में 8 और पथराव, फायरिंग में 50 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Dec 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Reported against 8 more stones in the fight, 50 in firing
देवबंद (सहारनपुर)। सैलून पर कहासुनी को लेकर युवक को मारपीट कर घायल करने तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में पुलिस ने घायल युवक की मां की तहरीर पर आठ अज्ञात युवकों, जबकि पथराव, फायरिंग और दुकानों में तोड़फोड़ करने के मामले में 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार को वाल्मीकि बस्ती निवासी आशीष उर्फ गगन को कुछ युवकों ने उस समय मारपीट कर घायल कर दिया था, जब वह मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर बैठा हुआ था। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन रात्रि के समय दोनों वर्गों के लोग आमने सामने आ गए और उनके बीच पथराव फायरिंग होने लगी। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था। इस दौरान एक वर्ग के लोगों ने एचएवी इंटर कालेज के समीप कई सब्जियों की दुकानों में भी तोड़फोड़ कर दी। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो स्थानीय अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण किया था। दो वर्गों के बीच हुए मामले की गंभीरता को समझते हुए अधिकारियों ने मौके पर पीएसी व आरएएफ के जवानों को तैनात किया था। इस दौरान सूचना पाकर एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी देवबंद पहुंच गए थे। जिन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इस मामले में पुलिस घायल युवक की मां ऊषा देवी की तहरीर पर 8 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पथराव, फायरिंग और दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप में पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा करने के आरोप में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रात्रि में ही पुलिस ने दबिश देकर दोनों वर्गों के 12 युवकों को हिरासत में लिया था। जिनमें 10 युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed