फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report summoned: Married woman reached women commission against inspector, brother sent to jail in fake case

रिपोर्ट तलब: दरोगा के खिलाफ महिला आयोग पहुंची विवाहिता, संबंध नहीं बनाने पर भाई को फर्जी मुकदमें में भेजा जेल

Tue, 13 Jul 2021 01:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Jul 2021 01:07 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि दरोगा उसे साथ दो साल से संबंध बनाने का दबाव बनाता आ रहा है। बात नहीं मानने पर दरोगा ने महिला के छोटे भाई को फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Report summoned: Married woman reached women commission against inspector, brother sent to jail in fake case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी विवाहिता ने थाने में ही तैनात रहे एक दरोगा पर दो साल से अनैतिक संबंधों का दबाव बनाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दरोगा पर उसकी बात न मानने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर छोटे भाई को भी जेल भेजने का आरोप लगाते हुए महिला आयोग से शिकायत की है। आयोग ने एसएसपी से नौ अगस्त तक मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी नवविवाहिता ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में एक हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम करती है। करीब दो साल पूर्व उसकी मुलाकात एक केस की विवेचना के दौरान सिखेड़ा थाने में तैनात रहे एक दरोगा से हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि दरोगा तभी से पीड़िता पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उसकी बात नहीं मानी गई तो उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि दरोगा ने महिला के छोटे भाई को भी तीन दिन तक थाने में बेवजह बंधक बनाकर रखते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गांव की ही एक युवती की तहरीर पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के छोटे भाई को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की हरकतों से तंग आकर कुछ दिन पूर्व परिजनों ने युवती की आनन-फानन में शादी कर दी, लेकिन इसके बाद भी दरोगा की हरकतें बंद नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद एक अन्य व्यक्ति खुद को दरोगा का भाई बताते हुए युवती के पास कॉल कर अनैतिक संबंधों के लिए दबाव बनाते हुए उसके मोबाइल पर अश्लील मेसेज-वीडियो भेजने लगा।

इसके बाद दरोगा ने कई बार पीड़िता के हॉस्पिटल पहुंचकर वहां भी उस पर अनैतिक संबंधों का दबाव बनाते हुए संबंध न बनाने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार उसने एसएसपी समेत अन्य अफसरों को कई बार दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थक-हारकर पीड़िता ने अब महिला आयोग को पत्र भेजकर दरोगा व उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला आयोग ने एसएसपी को पत्र भेजकर नौ अगस्त तक मामले में जांच रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed