फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report on three in Harsh firing

हर्ष फायरिंग प्रकरण में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Report on three in Harsh firing
हर्ष फायरिंग प्रकरण में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भौराकलां/सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बा सिसौली में रविवार शाम शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। हर्ष फायरिंग के उक्त मामले में महिला की मौत हो गई थी।

कस्बा सिसौली निवासी अतरू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी ब्रह्मपाल की बेटी की रविवार को शादी थी। बरात शामली के गांव बनत से आई थी। उक्त शादी में पुत्रवधू पूनम (30) पत्नी सतीश भी गई थी। आरोप है कि शादी समारोह में बरात में आए शुभम पुत्र प्रकाश निवासी बनत, ब्रह्मपाल के बेटे आशीष और सागर पुत्र विरेंद्र निवासीगण सिसौली ने पुत्रवधू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि हत्यारोपी पूनम के शव को अपने खेत में ले गए, जहां से दो-तीन घंटे बाद उसे लेकर लौटे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए हत्यारोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। एसओ विरेंद्र कसाना ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed