फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report on compensation files within three days.

मुआवजा पत्रावलियों पर तीन दिन में रिपोर्ट लगाएं लेखपाल: एसडीएम

Thu, 19 May 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Report on compensation files within three days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद, 19 मई। लेखपालों के साथ बैठक कर एसडीएम दीपक कुमार ने उन्हें अवैध कब्जे हटवाए जाने को निर्देशित किया, साथ ही तहसील संबंधी कार्यों में तेजी लाए जाने और समय पर सभी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि सभी लेखपाल अपना अपना कार्य गुणवत्ता के साथ करें। सार्वजनिक व ग्रामसभा की भूमि को कब्जामुक्त कराएं। तालाबों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाए। एसडीएम ने लेखपालों को कार्य में तेजी लाने को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास किसी भी चकरोड से संबंधित शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी लेखपाल मुआवजा पत्रावलियों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट लगाकर वापस करें। इसमें काफी संख्या में लेखपाल शामिल हुए।
विज्ञापन

कर बढ़ाने के मामले में हाईकोर्ट ने पालिका से किया जवाब तलब
देवबंद। नगर पालिका परिषद द्वारा शिक्षक नगर निवासी सतीश त्यागी पर गृहकर व जलकर बढ़ाए जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसमें हाईकोर्ट ने नगर पालिका से कर को बढ़ाने संबंधी जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सतीश त्यागी ने बताया कि इंसाफ न मिलने के चलते उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। हाईकोर्ट ने नगर पालिका के अधिकारियों से पूछा है कि 350 रुपये के स्थान पर गृह व जलकर को बढ़ाकर 8760 रुपये किस आधार पर किया गया है। बताया कि उनके रेलवे रोड स्थित 20 साल पुराने मकान पर गृह व जलकर बढ़ाकर भेजा गया। वह अधिकारियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पांच साल का कर चुकता करने के बाद भी उसे फिर से बिल में लगाकर भेज दिया गया। जबकि उनके मकान के बराबर में अन्य लोगों पर कर पूर्व की तरह भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed