{"_id":"6335e7092456b920fc087aca","slug":"report-filed-on-125-congress-workers-including-state-president-muzaffarnagar-news-mrt607495673","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष सहित 125 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष सहित 125 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सहित 125 कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना अनुमति डीएम कार्यालय पर धरना देने, हंगामा करने और मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी योगेश शर्मा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।
बुधवार को फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कश्यप, पाल, प्रजापति समाज के आरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया था। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर बहस हुई थी। बृहस्पतिवार को इस मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि डीएम कार्यालय के बाहर बिना अनुमति धरना देने, तेज आवाज में डीजे बजने, धरना देने से रोकने पर हंगामा करने के आरोप में यूपी फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर देवेंद्र कश्यप ने बृज मोहन कश्यप, सुरेशपाल कश्यप, सोनू कश्यप, राम कश्यप, रामकुमार कश्यप, नरेश, देवकीनंदन, पप्पू, ओमपाल, आदेश, सुशील, प्रमोद, गोवर्धन सहित 125 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कचहरी जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।