{"_id":"5efa313e8ebc3ea06f6aadd6","slug":"report-filed-in-the-struggle-over-bathing-in-rajbeh-muzaffarnagar-news-mrt4888241186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे में नहाने को लेकर हुए संघर्ष में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे में नहाने को लेकर हुए संघर्ष में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव छपरा स्थित रजबहे में नहाने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ बलवे समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा में रविवार शाम गांव छपार से कुछ युवक रजबहे में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी गांव छपरा निवासी युवकों के किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर छपार व छपरा दोनों गांवों के ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे थे, जिसके बाद उनके बीच मारपीट हो गई थी। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर स्थिति पर काबू पाते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों से अवलीन, जीशान, उस्मान व आमिर को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।