फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against three including BJP District Vice President

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Nov 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three including BJP District Vice President
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में मंगलवार रात तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायत पर पहुंचे डायल-112 पीआरवी के पुलिसकर्मियों से हाथापाई और अभद्रता की गई। मामले को लेकर सिविल लाइंस थाने में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डायल-112 की पीआरवी-2203 पर तैनात हेडकांस्टेबल मनोज कुमार ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात कंट्रोल रूम में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि रुड़की रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। सूचना पर पीआरवी-2203 मौके पर पहुंची तो शिकायत सही पाते हुए उन्होंने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा। आरोप है कि मौके पर मौजूद तीन लोग इतना कहते ही हेडकांस्टेबल के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने खुद को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल बताते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीआरवी पुलिसकर्मियों को वहां से बचाकर निकाला। हेडकांस्टेबल ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल के साथ ही सचिन प्रजापति व निमेष चंदेल के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में चार भाजपा नेताओं पर हुए मुकदमे
मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले 24 घंटे के भीतर चार भाजपा नेताओं के खिलाफ सिविल लाइंस व खतौली थाने में मुकदमे दर्ज हुए हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल समेत तीन भाजपा नेताओं पर जहां पुलिसकर्मी से हाथापाई का आरोप है। वहीं, खतौली में भाजपा के जिला मंत्री बोबिंद्र उर्फ बॉबी व उनके पिता-बेटे के खिलाफ अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा करने समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।
कोट...
किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी के साथ हाथापाई व गाली-गलौज करता है या सरकारी काम में बाधा डालता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - अभिषेक यादव, एसएसपी
- खतौली व सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुए दोनों मुकदमे गलत तरीके से दर्ज किए गए हैं। एसएसपी से कहकर इन्हें खत्म कराया जाएगा। खतौली प्रकरण में मारपीट-लूटपाट के आरोप गलत हैं, जो फर्जी शिकायत पर दर्ज कराया गया है। वहीं, सिविल लाइंस प्रकरण में केवल कहासुनी हुई थी, जिसे हाथापाई का रूप दिया गया। - विजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भाजपा

- भाजपा नेताओं की किसी स्तर पर कोई गलती नहीं है। एसएसपी को दोनों मुकदमे खत्म करने के लिए कह दिया गया है। जल्द ही दोनों मुकदमे खत्म किए जाएंगे। - कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री कौशल विकास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed