फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against eight in kidnapping of teenager

युवती का अपहरण, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Report filed against eight in kidnapping of teenager
किशोरी के अपहरण में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव में किराए पर रहती है। उसकी 13 साल की बेटी तीन दिन पूर्व घर से दुकान पर गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान पता चला कि गांव का ही आरोपी युवक किशोरी को बाइक से बैठाकर साथ ले गया है। पीड़िता के अनुसार वह आरोपी के घर पहुंची और बेटी के बारे में पूछताछ की, तो उसके परिजनों ने गालीगलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया। पीड़िता ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी के अपहरण व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ले के ही आसिफ उर्फ मोनू पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर तीन साल से अधिक समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ उर्फ मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed