{"_id":"5fb2bb558ebc3e9b90283e14","slug":"report-filed-against-60-people-for-burning-firecrackers-muzaffarnagar-news-mrt5111984180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे जलाने पर 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे जलाने पर 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
पटाखे जलाने पर 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। प्रतिबंध के बावजूद पटाखे खूब जलाए गए। अब पुलिस मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई में लगी है। नई मंडी कोतवाली में करीब 60 लोगों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। शहर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने एनसीआर क्षेत्र में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद दीपावली की रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। रविवार को शहर कोतवाली में करीब बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ पटाखे जलाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को नई मंडी कोतवाली में करीब साठ अज्ञात लोगों के खिलाफ पाबंदी के बावजूद पटाखे जलाने के तीन मुकदमे दर्ज किए गए। गांधी नगर चौकी इंचार्ज संजय सिंह, गांधी कालोनी चौकी इंचार्ज राकेश शर्मा तथा नई मंडी चौकी इंचार्ज शिव कुमार ने अज्ञात 20-20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नई मंडी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि इन इलाकों में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाए गए।