फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remove encroachments, make the city clean

अतिक्रमण हटाएं और शहर के स्वच्छ बनाने में सहयोग करें व्यापारी : डीएम

Thu, 26 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachments, make the city clean
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अतिक्रमण हटाएं, शहर को स्वच्छ बनाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से चर्चा की। डीएम ने कहा कि व्यापारी शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने में सहयोग करें।
जिला पंचायत सभागार में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से बातचीत में डीएम सीबी सिंह ने कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने नाली-नाले पर एवं सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करेंगे। सभी व्यापारी इस कार्य को स्वयं से अनुपालन करें। ऐसा वातावरण बनाए कि जनपद के सभी बाजारों से अवैध अतिक्रमण को हटाया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेहड़ी पटरी वालों के व्यापार को सुनिश्चित करने के लिए उनका स्थान निर्धारित करें। ट्रैफिक को लेकर अवैध रूप से संचालित बस टेंपो या टैक्सी स्टैंड डग्गामार बसों सघन अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि बिना परमिट के कोई भी बस या टेंपो नहीं चलेगा। स्कूल में चलाए जा रहे वाहन उनके फिटनेस होना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई होगी। व्यापारियों ने सड़क समस्या, नाली समस्या एवं साफ सफाई या अन्य समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, एसपी यातायात उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed