फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remove encroachment from the cemetery by Monday, otherwise action will be taken

सोमवार तक हटा लें कब्रिस्तान से अतिक्रमण, नहीं तो होगी कार्रवाई

Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachment from the cemetery by Monday, otherwise action will be taken
गांव बेहड़ा-सादात में अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन ने दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। गांव बेहड़ा-सादात स्थित कब्रिस्तान में बिटौड़े लगाकर अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोमवार तक पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है ।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में कब्रिस्तान की 12 बीघा भूमि पर अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने उपले बनाकर बिटौड़े स्थापित कर दिए थे। कब्रिस्तान में अतिक्रमण की शिकायत मुस्लिम समाज ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए 25 जून को कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया था। इस दौरान महिलाओं ने बिटौड़े हटाने का विरोध किया था। अधिकतर बिटौड़ों को जेसीबी से हटवा दिया गया था। शनिवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार और नायब तहसीलदार संजय सिंह ने कब्रिस्तान में पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की। अधिकारियों ने अनुसूचित जाति के लोगों के पक्ष को 24 घंटे के अंदर अपने कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा। कागजात प्रस्तुत न करने पर सोमवार को पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाने और बाधा डालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान से पेड़ काट लिए थे। दीवार को नुकसान पहुंचाकर शांति भंग की कोशिश की गई थी। इस पर दोनों अधिकारियों ने माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। अनुसूचित जाति के लोगों की ओर सुभाष, जसवीर, अतर सिंह, सोनू, प्रदीप, विजय ने अपना पक्ष रखा। मुस्लिम समाज की ओर से मोहम्मद अली, नजीर हैदर, कामिल, रियाज बाकर, जिया कौसर, फतेह अली, मौलाना इकबाल, मुस्तकीम ने शीघ्र अतिक्रमण को हटवाने की गुहार प्रशासन से लगाई । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, एलआईयू विभाग के इंस्पेक्टर आकाश सक्सेना, उप निरीक्षक आनंद कुमार शर्मा रोहिताश सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सोमवार तक अपनी जमीन के हक के कागज दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। जांच कर सही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक कुमार, उप जिलाधिकारी जानसठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed