फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remembering the farmer messiah on his birth anniversary, paid tribute

जयंती पर याद किए किसान मसीहा, श्रद्धासुमन अर्पित

Fri, 24 Dec 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Remembering the farmer messiah on his birth anniversary, paid tribute
नगर पालिका में चौधरी चरण सिहं के जंयती पर हवन यज्ञ करते मंत्री व पलिका चेयरर्पसन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जयंती पर याद किए किसान मसीहा, श्रद्धासुमन अर्पित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को जयंती पर याद किया गया। भाजपा, सपा और रालोद कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। सभी ने किसानों के हित में लिए गए उनके निर्णयों को याद किया गया।
राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी प्रख्यात अर्थशास्त्री पांचवें प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन यज्ञ आदि कर प्रसाद वितरण किया गया। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की देश के प्रति की गई सेवाओं को याद किया। कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष विद्युत मलिक, छात्र सभा जिला अध्यक्ष सार्थक लाटियान, वरिष्ठ नेता संजय राठी, जगपाल, पायल माहेश्वरी, शुभम बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के किसानों मजदूरों गरीबों के हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व सांसद राजपाल सैनी, मुकेश चौधरी, राकेश शर्मा, गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सतेंद्र सैनी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने नगर पालिका प्रांगण में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चौधरी की जयंती को पार्टी कार्यालय पर किसान दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि चौधरी चरणसिंह का पूरा जीवन किसानों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि चौधरी साहब का मानना था कि जब तक किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ती तब तक औद्योगिक उत्पादों की खपत भी संभव नहीं है। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल,जिला मंत्री रेणु गर्ग, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, विजय वर्मा रक्षित नामदेव, विपुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वाल्मीकि समाज ने मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी वाल्मीकि क्रांति दल ने पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित की। वाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गंभीर, राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सुधाकर, मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू सरवट, बबलू वैध, नरेश नंदन वाल्मीकि, राजू प्रधान, दीपक टांक, गौतम राम, अजय चावला आदि मौजूद रहे। उधर, पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी में लोकदल नेताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसान मसीहा को याद किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, धर्मेंद्र राठी, राहुल, प्रवीण, महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, बिरम सिंह, मोनू राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed