{"_id":"5fbc076d8ebc3e9bb744d171","slug":"remembered-harbans-lal-goyal-muzaffarnagar-news-mrt5123714103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरबंस लाल गोयल को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरबंस लाल गोयल को याद किया
विज्ञापन
हरबंस लाल गोयल को याद किया
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक एवं प्रमुख उद्यमी स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय परिसर में स्थित हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम सिंघल, सचिव विकास गोयल, वैभव गोयल, रोहित सिंघल के साथ स्कूल डायरेक्टर जीबी पांडे, प्रिंसिपल मोनिका गर्ग और एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल की प्रिंसिपल मृणालिनी अनंत ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हरबंस लाल गोयल भले ही आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उनकी प्रेरणा ने हम सभी को समाज के वंचित और असहाय वर्ग की मदद के लिए प्रेरित किया है। शोक सभा में मुख्य रूप से उद्यमी भीमसेन कंसल, कुंजबिहारी अग्रवाल, दिनेश कुमार गोयल, अजय अग्रवाल, डॉ मुकेश अरोरा, राजन गोयल, अजय गर्ग, नरेश नंदन, देवराज पंवार, बिजेंद्र कुमार, कुश पुरी, राजेश गोयल, विनीत सिंघल आदि मौजूद रहे।