फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relief in rain in scorching heat, temperature dropped by six degrees

भीषण गर्मी में बारिश बनी सहारा, छह डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 17 Jun 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Relief in rain in scorching heat, temperature dropped by six degrees
सुबह बारिश में शिव चौक से गुजरते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। तेज हवा और बारिश से तापमान गिर गया है। अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढ़ककर 30.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम भी 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात में शुरू हुई बारिश सुबह तक होती रही। दिन में सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

रात में करीब दो बजे तेज हवा चलनी शुरू हुई और तीन बजे से बारिश शुरू हो गई। रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक चलती रही। जिले में 10.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दिन में भी आकाश में बादल छाए रहे और सूरज एवं बादलों के बीच लुका छिपी चलती रही। तेज हवा और बादलों से अधिकतम तापमान जो 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था लुढ़ककर कर 30.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान जो 25 डिग्री से ऊपर चल रहा था वह भी 19.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अचानक गिरे पारे से आम जनता को किसी हद तक कुछ राहत मिली। उधर, खतौली में बृहस्पतिवार रात बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को गर्मी से रात मिली। शुक्रवार को पूरे दिन मौसम खुशगवार रहा। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सड़कों की हालत हुई खराब
मुजफ्फरनगर। शहर में जिन कालोनियों में जल निगम का कार्य चल रहा है, वहां पर सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद कच्ची मिट्टी में रपटन हो गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम वाले रोड पर सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोगों के वाहन रपट कर गिरे। इस मार्ग से पैदल और दुपहिया वाहन से रास्ता पार करना आम जनता के लिए दूभर हो गया। यही स्थिति केशवपुरी के मुख्य गेट के बाहर की है। केशवपुरी और जाट कालोनी की कई सड़क बदहाल की स्थिति में है। आम जनता को यहां कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गर में शुक्रवार सुबह बारिश में छाता लेकर शिव चौक से गुजरते राहगीर।

गर में शुक्रवार सुबह बारिश में छाता लेकर शिव चौक से गुजरते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर में शुक्रवार सुबह रिमझिम बारिश में छाता लेकर शिव चौक से गुजरते राहगीर।

नगर में शुक्रवार सुबह रिमझिम बारिश में छाता लेकर शिव चौक से गुजरते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

सुबह बारिश से बचने का प्रयास करती पुलिस कर्मी।

सुबह बारिश से बचने का प्रयास करती पुलिस कर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के स्पोट़र्स स्टेडियम के बहार बारिश से सड़क पर हुआ कीचड़।

नगर के स्पोट़र्स स्टेडियम के बहार बारिश से सड़क पर हुआ कीचड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed