{"_id":"574de0574f1c1b0e76109a07","slug":"release-of-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात कैदियों में चार की रिहाई पर मुहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात कैदियों में चार की रिहाई पर मुहर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बंदियों की रिहाई के लिए शामली के अधिकारियों ने बैठक की। सात में से चार बंदियों की रिहाई के लिए शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
आगरा से 14 सजायाफ्ता कैदी अपनी रिहाई की कार्रवाई के लिए पंद्रह दिन पूर्व कारागार में आए थे। इनमे से सात मुजफ्फरनगर के और सात शामली के थे। रिहाई की कार्रवाई को लेकर कैदियों के साथ डीएम, एसएसपी और प्रोबेशन अधिकारी की बैठक होती है।
मुजफ्फरनगर के अधिकारियों की बैठक पहले हो चुकी हैं। मंगलवार को शामली के कैदियों की रिहाई को लेकर वहां के डीएम सुजीत कुमार, एसपी विजय भूषण और प्रोबेशन अधिकारी विकास कुमार जिला कारागार में पहुचें। अधिकारियों ने सातों कैदियों से उनकी परिवारिक स्थिति और अन्य हालात की जानकारी ली।
जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने सातों कैदियों इंद्रपाल, लक्ष्मण पुत्रगण चंद्रभान, बलकार सिंह पुत्र कयास, वीरसिंह पुत्र संपूर्ण सिंह, देवेंद्र पुत्र जयपाल और धमेंद्र व सुधीर पुत्रगण महिपाल से वार्ता की। इनमें से दो सगे भाईयों इंद्रपाल, लक्ष्मण और बलकार व वीरसिंह की रिहाई को लेकर अधिकारियों ने संस्तुति कर दी है। जल्दी ही चारों के नाम शासन को भेज दिए जाएंगे। उसके बाद उनकी रिहाई की कार्रवाई शुरू होगी।