फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relatives said, doctors saved Vijay's life

ऑपरेशन सफल: पेट और आंत में फंसी थीं 63 चम्मच, डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, सामने आया ये बड़ा सच

Thu, 29 Sep 2022 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 05:35 PM IST
सार

युवक के पेट और आंत में 63 चम्मच फंसी हुई थीं। वहीं डॉक्टरों द्वारा किया गया ऑपरेशन सफल रहा, जिससे युवक की जान बच गई।

विज्ञापन
Relatives said, doctors saved Vijay's life
युवक के पेट से निकलीं 63 चम्मच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बोपाड़ा गांव निवासी विजय चौहान के पेट से पूरी 63 स्टील की चम्मच निकालने के मामले में परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने ही जान बचाई है। 62 चम्मच पेट और एक चम्मच मरीज की आंत में फंसी हुई थी, जिसे निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी। फिलहाल मरीज की हालत सही है।

विज्ञापन


मंगलवार को मंसूरपुर क्षेत्र के बोपाड़ा गांव निवासी विजय चौहान (35) पुत्र नरेंद्र चौहान के पेट से 63 चम्मच निकलने का मामला सामने आया था। विजय का ऑपरेशन शहर के निजी अस्पताल में रविवार को हुआ, जिसमें चम्मच निकाली गई थी। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ. राकेश खुराना ने बताया कि उनके पास यह मामला 10 दिन पहले आया था। ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से 63 चम्मच निकली। एक चम्मच मरीज की बड़ी आंत में फंसी थी।
विज्ञापन


चिकित्सक राकेश ने बताया कि इसमें डॉ. रविंद्र सिंघल, डॉ. पंकज जैन, डॉ. प्रमोद, डॉ. तनवीर, डॉ. कोमल और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रत्युष के साथ असिस्टेंट विनोद आदि का सहयोग रहा। ईवान हॉस्पिटल की एडमिनिस्ट्रेटर ममता चावला ने बताया कि डॉक्टर और पूरी टीम की मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

पिस्टल से डराकर खिलाई चम्मच
मरीज विजय के भांजे अमित चौधरी ने आरोप लगाया कि उनके मामा को पिस्टल से डराकर जबरन चम्मच खिलाई गई। वह 27 अगस्त को अपने मामा को घर लेकर आए थे। उसके मामा को पांच माह तक अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्रों पर रखा गया, जहां उन्हें चम्मच खिलाई गई।

यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed