{"_id":"64dcb9f4670247fca2053801","slug":"rejuvenation-team-tested-arrangements-in-the-district-hospital-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-5586-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल में परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल में परखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में पहुंची बिजनौर की कायाकल्प पीयर असेसमेंट टीम ने निरीक्षण किया। वार्डों में घूमकर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को देखा।
कायाकल्प पीयर असेसमेंट टीम ने जिला चिकित्सालय में सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ऑपरेशन थियटर, ब्लड बैंक और हृदय विभाग में जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। पीयर असेसमेंट के नोडल अधिकारी डॉ. अनुज भारद्वाज और आईसीएम रेणु सिंह ने सफाई व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वह पीपी किट पहनकर ही मरीजों का उपचार करें। इसके बाद दवा व्यवस्था को देखा। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर कायाकल्प पीयर असेसमेंट के जिला नोडल अधिकारी डॉ. इस्तेखार, अखिलेश त्यागी, डॉ. योगेंद्र त्रिखा, फार्मासिस्ट डॉ. अनिल कुमार और हारुण मौजूद रहे।