{"_id":"5f10923d8ebc3e637f2bb7d1","slug":"registration-started-for-admission-in-degree-colleges-muzaffarnagar-news-mrt4915554113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में एडमिशन को रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में एडमिशन को रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों में एडमिशन को रजिस्ट्रेशन शुरू
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यूपी और सीबीएसई का इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए कंप्यूटर सेंटरों पर भीड़ लगने लगी है। बंपर रिजल्ट आने के कारण कॉलेजों में एडमिशन को लेकर इस बार मारामारी रहेगी।
यूपी बोर्ड और सीबीएसई के परीक्षाफल घोषित हो चुके हैं। दोनों बोर्ड में जनपद में करीब 25 हजार विद्यार्थी इंटर में पास हुए हैं। इंटर का रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं ने डिग्री कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए हैं। इस बार यहां इंटरमीडिएट का बंपर रिजल्ट आने से शहर के डिग्री कॉलेजो में निर्धारित सीट होने के कारण एडमिशन को लेकर मारामारी रहेगी। शहर में चार डिग्री कॉलेज हैं। इनमें सीमित सीटें हैं। डीएवी डिग्री कॉलेज में बीए में 320 सीटें हैं। बीएससी बायो में 240 और बीएससी मैथ में 240 सीट हैं। वित्त पोषित में यहां बीकॉम, बीसीए और बीबीए में 120-120 सीट हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 640 सीट हैं। यहां बीकॉम में 400, बीएससी मैथ में 160, बीएससी बायो में 80 और होम साइंस में 80 सीट हैं। छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर में 240, मैथ में 80, बायो में 80 सीट हैं। कॉमर्स में भी यहां 80 सीट हैं। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में बीए में 480 सीट हैं। यहां वित्त पोषित बीकॉम में 240, बीएससी होम साइंस में 80, बायो में 80 और मैथ में 80 सीटें हैं। अब यह स्वाभाविक है कि सभी को प्रवेश नहीं मिल सकेगा।