{"_id":"628bd2e71dc997113d4cb8ee","slug":"recommendation-of-23-teachers-of-dav-on-the-post-of-professor-muzaffarnagar-news-mrt589875565","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी के 23 शिक्षकों की प्रोफेसर के पद पर संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी के 23 शिक्षकों की प्रोफेसर के पद पर संस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर पदनाम एवं वेतनमान की अनुमन्यता को गठित स्क्रीनिंग-कम-मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। महाविद्यालय के कुल 23 शिक्षकों को प्रोफेसर पदनाम एवं वेतनमान अनुमन्य किये जाने की संस्तुति मूल्यांकन समिति ने की।
शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा नामित सदस्य राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला की प्राचार्या प्रमोद कुमारी, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, प्राचार्य डॉ. ललित कुमार एवं महाविद्यालय की आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता शर्मा एवं विश्वविद्यालय द्वारा नामित की बैठक हुई। विषय विशेषज्ञों द्वारा महाविद्यालय के कुल 23 शिक्षकों बीएड विभाग से डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. सुविता कुमारी, डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ. प्रीति अग्रवाल, भौतिकी विभाग से डॉ. गरिमा जैन, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. योगेश कुमार समेत 23 लोगाें को प्रोफेसर पदनाम एवं वेतनमान दिए जाने की संस्तुति की गई है। संवाद