फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rasuka's action will be taken against those who obstruct the election

चुनाव में बाधा डालने वालो पर होगी रासुका की कार्रवाई

Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rasuka's action will be taken against those who obstruct the election
कुटेसरा में ग्रामीणों की मीटिंग लेते डीएम और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव में वोट डालने में बाधा डालने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई होगी। चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगा।
विज्ञापन

सोमवार को बिरालसी में प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों की बैठक में कहा चुनाव निष्पक्ष होगा। चुनाव में वोट के लिए धमकाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गांव के नौ हिस्ट्रीशीटरों बारे में थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध से जानकारी ली। कहा कि अपराधी किस्म के लोगों से वर्तमान स्थिति का शपथपत्र लिया जाएगा। कप्तान ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट से रोके जाने की आशंका जताने वाले रामभूल को मौके बुलाकर बातचीत की।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन सोमपाल सिंह ने बताया किसी चुनाव में गांव में कोई विवाद या झगड़ा नहीं हुआ है। इस गांव को संवेदनशील की सूची से अलग किया जाए। विष्णु दत्त शर्मा, मोनी ठाकुर, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। कुटेसरा जनता इंटर कॉलेज में चुनावी मीटिंग में दो हिस्ट्रीशीटरों ने बताया कि 1994 के बाद से उन पर कोई मुकदमा नहीं है, वर्तमान में खेती कर रहे है। एसएसपी ने कहा चुनाव में प्रलोभन देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने दो टूक कहा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर सीधे एनएसए लगेगी। एएसपी क़ृष्ण कुमार विश्नोई, एसडीएम सदर परमानंद झा, राजस्व निरीक्षक प्रवीण कुमार, पूर्व प्रधान तांजीम, ईशा त्यागी, फुरकान, सन्नी, अरूण, सुमित धीमान रैय्यान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed