फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rapidly spreading fever, iFlu is also attacking

Muzaffarnagar News: तेजी से फैल रहा बुखार, आईफ्लू भी कर रहा वार

Mon, 07 Aug 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rapidly spreading fever, iFlu is also attacking
पुरकाजी क्षेत्र में आरोग्य मेला में मौजूद चि​क्सिक।
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन
विज्ञापन

1437 मरीजों ने कराया उपचार, दी गई दवाई और स्वस्थ रहने की सलाह
संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1437 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच कर दवा वितरित की। साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने को जागरूक भी किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घासीपुरा बोपाड़ा के आरोग्य मेले में पहुंचे सीएमओ ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलाें में 576 पुरुष, 530 महिलाएं और 331 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज 445 बुखार व अन्य बीमारी और 242 त्वचा की समस्या लेकर पहुंचे। बड़ी संख्या में आई फ्लू के मरीजों ने भी पहुंचकर परामर्श लिया। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौसम बदलने की वजह से बुखार की समस्या है। उमस और गर्मी के कारण लोगों को आंखों में दिक्कत हो रही है। बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने घासीपुरा में पहुंचे मरीजों से बातचीत की। साथ ही आरोग्य मेले में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने रजिस्टर चेक करने के साथ ही चिकित्सकों को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed