फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   raped for two years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
raped for two years on the pretext of marriage
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब दो साल पूर्व शहर केेे मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी अमन से हुई थी। आरोप है कि युवक ने पहले उसे प्रेम-प्रसंग में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने दुष्कर्म के समय अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी से इंकार करते हुए विरोध करने पर उसे अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता के अनुसार, जब उसने थाना पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed