फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape of blind teenager

नेत्रहीन किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rape of blind teenager
नेत्रहीन किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन

खतौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत 21 मई को वह परिजनों के साथ खेत पर काम करने गई थी। घर पर उसकी नाबालिग नेत्रहीन बेटी अकेली थी। आरोप है कि किशोरी को अकेली पाकर गांव का ही युवक घर में घुस गया और डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी द्वारा आरोपी को उसकी आवाज से पहचान लिए जाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। महिला के अनुसार, आरोपी के डर से किशोरी एक माह तक घटना को परिजनों से छिपाए रही। अब किशोरी को दुष्कर्म के चलते शरीर में पीड़ा महसूस हुई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed