फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur youth gave fire test in bad weather

खराब मौसम में रामपुर के युवाओं ने दी अग्नि परीक्षा

Thu, 22 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rampur youth gave fire test in bad weather
स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती के एकत्रित अग्निवीर अभ्यर्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को रामपुर जनपद के युवाओं ने ताकत झोंक दी। खराब मौसम के बावजूद युवाओं ने खूब दौड़ लगाई। चार हजार अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामपुर जिले की रामपुर सदर, शाहबाद, टांडा और स्वार तहसील क्षेत्र से आए युवाओं ने जोरआजमाइश की। करीब छह हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से चार हजार अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे। बुधवार रात एक बजे से ही अभ्यर्थी लाइन में लगने शुरू हो गए थे। रुक-रुक कर हुई बरसात के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह पांच बजे दौड़ शुरू हुई। तीन बैच की दौड़ पूरी हो जाने के बाद बरसात शुरू हो गई, जिस कारण कुछ देर के लिए अभ्यर्थियों को टीन शेड में रोककर रखा गया। बारिश रुकते ही ट्रैक को तैयार कर फिर दौड़ कराई गई। रामपुर के युवाओं की दौड़ अब तक सबसे बेहतर आंकी जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक सुखाने के लिए बहाया पसीना
दौड़ के दौरान बारिश के कारण ट्रैक गीला हो गया। ट्रैक को सुखाने के लिए नगरपालिका, प्रशासन और सेना की टीम ने संयुक्त प्रयास से कड़ी मेहनत की। ट्रैक पर रेत डाला गया, इसके अलावा सूखे कपड़ों का प्रयोग भी ट्रैक सुखाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर वाले बोले, बारिश में दौड़ेंगे
सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई। सेना के अधिकारियों ने युवाओं को मैदान से हटाकर टीन शेड और स्टेडियम के पवेलियन में बैठा दिया। इस दौरान युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। कुछ युवाओं ने बारिश में ही दौड़ने की बात कही, लेकिन सेना के अधिकारियों ने पहले ट्रैक सुखाने के लिए रेत डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed