फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramlila will be staged in Bhopa from October 1

भोपा में एक अक्टूबर से होगा रामलीला मंचन

Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ramlila will be staged in Bhopa from October 1
भोपा में रामलीला मंचन हेतु डोल यात्रा निकालते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा। युवा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्री राम लीला मंचन के लिए भूमि पूजन कर ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए प्रसाद भी ग्रहण किया। एक अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में युवा राम लीला कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष श्रीराम लीला मंचन का आयोजन किया जाता है। जिसे लेकर मंगलवार को रामलीला मंचन से पूर्व भूमि पूजन कर जय श्री राम के उद्घोष के साथ ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। राम भक्त हनुमान की सुंदर झांकी डीजे के साथ कस्बे के विद्यालय से शुरू होने के बाद मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड, डाकघर गली, होली चौक, बर्तन वाली गली आदि अन्य स्थानों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान तरुण कुमार, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल कांत शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री कुणाल वालिया सहित रामलीला मंचन के पात्र चुन्नू शर्मा, अमरपाल सैनी, अंकित शर्मा, डॉ. रूपेश कुमार, आशीष कुमार, अजय कुमार जैन, अंकित प्रजापति, अभिषेक, आर्यन राठी, राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed