फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramapatiram tripathi

पं. दीनदयाल के सपने को साकार कर रही बीजेपी : त्रिपाठी 

Wed, 02 Aug 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 02 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ramapatiram tripathi
कार्यक्रम को संबोधित करते रमापतिराम त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली चाहते थे। बीजेपी ने हर घर में शौचालय, प्रत्येक परिवार को छत और हर घर में रोशनी देने की शुरुआत कर इसकी पहल की है। उनके सपने के अनुरूप ही आज प्रदेश की सीएम, देश का पीएम और राष्ट्रपति शाखा से निकलकर वहां तक पहुंचे हैं।  
विज्ञापन


मंगलवार को भावना पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में त्रिपाठी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना के लिए पद और प्रतिष्ठा को छोड़ा था। हम सत्ता के लिए काम नहीं करते हैं। पार्टी की जब शुरुआत हुई, तो लोग इसे हल्के में लेते रहे। किसी ने सांप्रदायिक बताया तो किसी ने व्यापारियों की पार्टी करार दिया। हमने सांस्कृतिक रूप से राष्ट्र को मजबूत करने की बात कही। हमने अंत्योदय की बात की। समाज के आखिरी व्यक्ति की खुशहाली की बात की।
विज्ञापन


उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते रहे विचलित नहीं हुए। लोकसभा और यूपी की विधानसभा के चुनाव में यह सिद्ध हो गया कि गरीबों की पार्टी बीजेपी है। देश के किसान, मजदूर ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। केंद्र सरकार की आवास योजना हो या हर घर में शौचालय की योजना ये सब गरीबों के लिए है। उज्ज्वला योजना में गरीब परिवारों को गैस देने का काम किया। गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाखा से निकलकर देश के राष्ट्रपति, सीएम और पीएम बन रहे हैं। दीनदयाल उपाध्याय जी जो चाहते थे वो सब हो रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अनिता सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को गिनाया। केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, सुरेंद्र देव शर्मा ने विचार रखे। संचालन प्रवीण शर्मा ने किया।

पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, सत्यपाल पाल, शरद शर्मा, हरीश अहलावत, सरिता गौड़, तेजपाल सैनी, सुनील सिंघल, देशबंधु तोमर, श्रीमोहतन तायल, गीता जैन, अंजलि एडवोकेट, सुनीता शर्मा, जितेंद्र त्यागी, श्रीकांत त्यागी, सुशील त्यागी, सुखदर्शन बेदी, भूषण सिंह, विनीत कात्यान आदि शामिल रहे।  


पार्टी को सींचने वालों का सम्मान 
मुजफ्फरनगर। बीजेपी के कार्यक्रम में निस्वार्थ रुप से जीवन भर पार्टी की सेवा करने वालों का सम्मान किया गया। इनमें फूलचंद आर्य, नरेश शर्मा, पूरण सिंह त्यागी, सलेकचंद जैन, रामप्रसाद शर्मा, रामदयाल वैद्य, महेंद्र आचार्य, अमोलक राम, जगदीश भाटिया, अरुण खंडेलवाल, महेश शर्मा, श्याम सुंदर, ज्ञानेश्वर त्यागी, सुरेश साई शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने सभी को सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed