फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rally of Defense Minister Rajnath Singh

मेरठ की रैली को सफल बनाने का आह्वान

Wed, 22 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rally of Defense Minister Rajnath Singh
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अपने आवास पर मेरठ की रैली को लेकर भाजपाईयों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेरठ की रैली को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बुधवार को मेरठ में होने रैली को लेकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की। रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में मेरठ में भाजपा 22 जनवरी को जनसभा कर रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य वक्ता रहेंगे। रैली को लेकर कपिलदेव अग्रवाल ने पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि सीएए को लेकर भ्रम को मिटाने और इस कानून के बारे में जन-जागरण करने के लिए भाजपा लगातार रैली, जनसभा, जनसंपर्क आदि माध्यमों से जनता से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, संजय गर्ग, मनोज कुमार, राजीव शर्मा, प्रशांत गौतम, प्रदीप शर्मा, अजय सागर, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, चंद्रवीर, पदम सिंह तोमर, देशबंधु तोमर, रोहिल वाल्मीकि, विशाल गर्ग, नवनीत गुप्ता, नरेश कुमार, सचिन कुमार, गोपाल माहेश्वरी, अनिल, मोहित मलिक, अशोक वर्मा, सचिन चौधरी, मुकेश सिंघल, दीपक मोहन, अंकित गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed