{"_id":"614b78fb8ebc3efd5e1a062a","slug":"rakesh-tikait-along-with-family-offered-51-kg-hour-on-shivmurti-muzaffarnagar-news-mrt5574275129","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत ने परिवार के साथ शिवमूर्ति पर चढाया 51 किलो का घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत ने परिवार के साथ शिवमूर्ति पर चढाया 51 किलो का घंटा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर पूजा अर्चना करते संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश टिकैत ने परिवार के साथ शिवमूर्ति पर चढ़ाया 51 किलो का घंटा
मुजफ्फरनगर। जयकारा वीर बजरंगे, हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिवमूर्ति पर टिकैत परिवार ने 51 किलो का घंटा बांधा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने परिवार के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। शंखनाद करते हुए प्रसाद भी वितरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लक्सर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए लौटते हुए राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ शाम सात बजे शिवचौक स्थिति शिवमूर्ति पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव का जयघोष शुरू कर दिया। टिकैत परिवार इससे पहले ही शिवचौक पर पहुंच चुका था। राकेश टिकैत ने पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना और भगवान आशुतोष की आरती में भाग लिया। उन्होंने विधि विधान से शिवमूर्ति पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृति में 51 किलो का घंटा भी बांधा। इस अवसर पर शंखनाद भी किया। भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। राकेश टिकैत करीब 30 मिनट तक शिवचौक पर रहे। उनके साथ आए सैकड़ों लोग इस बीच जयकारा वीर बजरंगे, हर-हर महादेव का जयकारा लगाते रहे। शिवमूर्ति संचालक मंडल की ओर से राकेश टिकैत को भगवान शिव का चित्र भी भेंट किया गया। बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के शिवमूर्ति पर परिवार संग पूजा अर्चना करते संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुधवार को मुजफ्फरनगर के शिवमूर्ति पर घंटा भेट करते संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत। सं?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर शंखनाद करते संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन