फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raju and Sandeep are of criminal tendency

अपराधिक प्रवृत्ति के रहे हैं राजू व संदीप

Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Raju and Sandeep are of criminal tendency
मुजफ्फरनगर/खतौली। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गत तीन फरवरी को हुई हत्या के मामले में पकड़े गए गांव दाहोड़ निवासी दोनों युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनमें से राजू उर्फ संजय के खिलाफ 2018 में हत्या का मुकदमा दर्ज है, जबकि संदीप के खिलाफ कातिलाना हमले व गुंडा एक्ट के मुकदमे हैं। हालांकि संदीप व उसके परिजन करीब दस साल पूर्व ही गांव छोड़कर अन्यत्र जा चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद में तीन फरवरी को रवि उर्फ गोरखा निवासी अमीन की हत्या की गई थी। हरियाणा पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया था। पकड़े गए हत्यारोपियों में राजू उर्फ संजय और संदीप खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दाहोड़ के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर खतौली एचएन सिंह ने बताया कि राजू उर्फ संजय को तीन दिन पूर्व हरियाणा पुलिस घर से ही उठाकर ले गई थी, जबकि संदीप के परिजन करीब दस साल पूर्व गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों ही युवक आपराधिक प्रवृत्ति के रहे हैं। राजू उर्फ संजय के खिलाफ वर्ष 2018 में गांव के ही तेजवीर की हत्या का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जेल गया था। वहीं, संदीप उर्फ संजीव पर 2004 में गांव में ही युवक पर कातिलाना हमला करने और 2010 में गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed