{"_id":"570aa0db4f1c1bd86ec810f9","slug":"rajputs-sought-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूतों ने भरी आरक्षण की हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूतों ने भरी आरक्षण की हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर पंचायत करते राजपूत समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
गांव नंगला पिथौरा मेेें राजपूत उत्थान सभा के बैनर तले राजपूत समाज की पंचायत हुई। जिसमें राजपूत बिरादरी को आरक्षण देने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर यदि राजपूत समाज के विधायकों और सांसदों ने साथ नहीं दिया तो उनका बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत में इसी मुद्दे को लेकर आगामी सात जून को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर महापंचायत का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम ने कहा कि सभी जाति आरक्षण की लड़ाई लड़कर आरक्षण पा सकती हैं तो राजपूत वर्ग ही क्यों इससे अछूता है। राजपूत वर्ग भी इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। इसके लिए अगर जान भी जाती है तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने सहारनपुर, मेरठ, शामली, हापुड़ समेत दूरदराज से आए राजपूत समाज के लोगों से कहा की सरकार जाति बिरादरी के आधार पर आरक्षण देती है जो गलत है। हम इस बात से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
सरकार चाहे प्रदेश की हो या फिर केंद्र की, वह आरक्षण जातिगत आधार पर न देकर आर्थिक आधार पर आरक्षण दे या फिर देश का किसान आरक्षण का पात्र है। उत्तर प्रदेश के ठाकुर बाहुल्य इलाकों मे समय-समय पर ऐसी पंचायतों का आयोजन होता रहेगा और सड़कों पर उतर कर आंदोलन भी किया जाएगा।
पंचायत की अध्यक्षता आचार्य कबूल राणा और संचालन प्रताप सिंह चौहान ने किया। ठा. विनीत, देवेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, अमरदीप सिंह, कपिल कुमार, शेेखर, शमशेर सिंह, अभिषेक सिंह, गगन, रजनीश, नरेंद्र मुखिया, प्रशांत, संदीप पुंडीर, कपिल राणा आदि मौजूद रहे ।